बरेली, फरवरी 17 -- शीशगढ़, संवाददाता। बल्ली गांव निवासी कैकेई देवी का पुत्र मकान में रहता है। कैकेई रामपुर के गांव आंरग नगर खेड़ा में रहती हैं। उनका बेटा 11 फरवरी को मकान में ताला लगाकर काम करने दिल्ली चला गया। 16 फरवरी की सुबह गांव के लोगों ने उनके घर के ताले टूटे देखकर घर में चोरी होने की सूचना दी। सूचना पर वे घर पहुंचीं। उन्होंने बताया चोर घर में रखे कीमती कपड़े, बर्तन आदि चोरी कर ले गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। बल्ली में गत दिनों स्कूल, आरोग्य मंदिर एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चोरियां हुई थीं। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया अभी कुछ दिन पहले ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी और दो अन्य घटनाओं का खुलासा पुलिस ने किया था। बल्ली में हुई घटनाओं के खुलासे का प्रयास जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...