बल्ली के सहारे तारों में दौड़ रहा करंट, हादसे का खतरा
गंगापार, जून 11 -- ब्लॉक मुख्यालय प्रतापपुर के ग्राम श्रीरामपुर (अतरसुइया) स्थित पाल बस्ती में विद्युत विभाग की लापरवाही ग्रामीणों के लिए खतरे का कारण बनी हुई है। यहां एलटी विद्युत लाइन वर्षों से टूटे विद्युत पोल के स्थान पर बल्ली की लकड़ी के सहारे संचालित की जा रही है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल नया पोल लगवाकर ढीले तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व आई तेज आंधी में बस्ती में लगा विद्युत पोल टूटकर गिर गया था। इसके बाद विभाग ने नया पोल लगाने के बजाय अस्थायी व्यवस्था के तहत बल्ली के सहारे एलटी लाइन खींच दी। समय बीतने के साथ लाइन के नंगे तार ढीले होकर जमीन के बेहद करीब पहुंच गए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समाजसेवी रमेश पाल एडवोकेट, जड़ावती देवी, लल्लू पाल, हरिश्चंद्र पाल, लालता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.