मेरठ, जनवरी 8 -- सरधना। मोहल्ला जगमोहनगर में बल्लियों पर झूल रहे तार हादसों को दावत दे रहे हैं। लगातार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों के अनुसार उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है। बस्ती के लोगों ने एक बार फिर एसडीएम से शिकायत कर जनहित में समस्या के समाधान की मांग की है। एसडीएम ने जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है। जगमोहन नगर के लोगों ने बताया कि बस्ती में बिजली खंभों की दूरी अधिक होने के कारण गलियों में तारों के जाल फैले हुए हैं जिनमें आए दिन ब्लास्ट होते रहते हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड सभासद दानिश मिर्जा ने बताया कि कुछ समय पहले बिजली विभाग द्वारा यहां स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया गया था। तब अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिया...