बरेली, मार्च 4 -- यूपी को उत्तराखंड से जोड़ने वाले बल्लिया शीशगढ़ बहेड़ी रुद्रपुर मार्ग के लिए अवशेष राशि 43.76 लाख रुपये जारी हो गई है। इसके साथ ही भिटौरा-बहेड़ी मार्ग के लिए भी 50.07 लाख रुपये जारी किए गए हैं। धनराशि का प्रयोग 31 मार्च 2026 तक करने का निर्देश दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये राज्य सड़क निधि से धनराशि जारी की गई है। बल्लिया शीशगढ़ बहेड़ी रुद्रपुर मार्ग का 212.52 लाख रुपये से निर्माण होना है। इसके लिए 168.76 लाख रुपये जारी हो चुके थे। शेष बची 43.76 लाख रुपये की धनराशि अब जारी हो गई है। उत्तर प्रदेश को उत्तराखंड से जोड़ने वाला मार्ग साढ़े पांच मीटर चौड़ा है। इसकी चौड़ाई सात मीटर तक की जानी है। इस सड़क की कुल लंबाई 63 किलोमीटर है। इसका प्रारंभिक भाग 26.2 किलोमीटर बरेली जिले में है। इस सड़क के चौड़ीकरण की लंबे समय से मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.