शाहजहांपुर, मई 10 -- रोजा। रोजा क्षेत्र के बल्लियां गांव में रविवार को मकान की छत पर पड़े छप्पर में आग लगने से चार बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक बकरी का बच्चा झुलस गया। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। गांव निवासी मुकेश सिंह ने बताया कि वह अपनी मां विटोली देवी के साथ घर में रहते हैं और बकरी पालन करते हैं। बकरियों को रखने के लिए मकान की छत पर छप्पर डालकर व्यवस्था की गई थी। रविवार सुबह वह खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि छत पर बने छप्पर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे, लेकिन तब तक दो बकरियां और दो बकरे जल चुके थे। आग की चपेट में आने से एक बकरी का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। आग बुझाने के दौरान मुकेश सिंह का हाथ भी झुलस गया। घटना में कई हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.