हाजीपुर, मार्च 19 -- बल्ला बदलने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार और ग्राहक में जमकर मारपीट दुकानदार के फर्दबयान पर प्राथमिकी दर्ज, कुछ देर बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के बेलवर हाट में मंगलवार की देर शाम एक बैट-बल्ला बदलने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार और ग्राहक में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान उपद्रवियों ने दुकान में रखे नकद रुपये भी ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से एक कार, तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन तथा शराब की खाली बोतलें बरामद की है। इस मामले में थाने के ही बेनीपट्टी गांव निवासी दुकानदार अमन कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी दुकान बेलवर हाट पर लगभग 25 वर्षों से है। इसी दुकान से बीते 13 मार्च को आदमपुर गांव निव...