फरीदाबाद, मार्च 5 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। फरीदाबाद नगर निगम के बल्लभगढ़ स्थित निगम कार्यालय में इन दिनों पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। कार्यालय में लगभग 200 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि प्रतिदिन करीब 300 लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संपत्ति कर, जल-सीवर, सफाई और अन्य कार्यों के सिलसिले में यहां पहुंचते हैं। इसके बावजूद स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से कर्मचारी और आमजन दोनों परेशान हैं। कार्यालय परिसर में लगा पानी का कूलर और आरओ सिस्टम काफी दिनों से खराब पड़ा है। कर्मचारियों का कहना है कि इसकी जानकारी कई बार संबंधित शाखा को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों को अपने खर्च पर बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। एक कर्मचारी ने बताया कि पूरे दिन काम के दौरान पानी की जरूरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.