फरीदाबाद, फरवरी 26 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। शहर के अहीरवाड़ा क्षेत्र में नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी के साथ चार युवकों ने मारपीट कर दी। यह घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इससे कर्मचारी की नाक की हड्डी टूट गई है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम में आउटसोर्स पर कार्यरत सफाई कर्मचारी राकेश मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे रोज की तरह कूड़ा उठाकर रेहड़ी में भरकर ले जा रहा था। अहरीरवाड़ा से अंबेडकर चौक की तरफ जाते समय उनकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इसके करीब 10 मिनट बाद दो बाइकों पर सवार चार युवक वहां आ पहुंचे। उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया।इस हमले में उनकी नाक की हड्डी टूट गई। वहीं, सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान आरोपी अपनी एक बाइक को मौके पर छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.