फरीदाबाद, मार्च 8 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। शहर में बिना लाइसेंस संचालित हो रही मीट की दुकानों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। निगम द्वारा किए गए सर्वे में बल्लभगढ़ के विभिन्न वार्डों में करीब 61 मीट की दुकानें चिन्हित की गई हैं, जिनके पास नगर निगम का वैध लाइसेंस नहीं है। अब इन दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली गई है और जल्द ही वार्डवार इन दुकानों को सील किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर के कई इलाकों में लंबे समय से बिना लाइसेंस मीट की दुकानें संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद निगम की टीमों ने बाजारों और कॉलोनियों में सर्वे शुरू किया। सर्वे के दौरान यह सामने आया कि कई दुकानदार बिना ट्रेड लाइसेंस के ही मीट की बिक्री कर रहे हैं।दुकानदारों को पहले ही दिए जा चुके हैं नोटिसनगर निगम प्रशास...