फरीदाबाद, फरवरी 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे बल्लभगढ़ वासियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएनएल) की ओर से बल्लभगढ़ स्थित 220 और 66 केवी सब-स्टेशनों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी।पुराने उपकरणों के स्थान पर नए उच्च क्षमता के उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे गर्मियों में लोगों को नियमित बिजली मिलने की उम्मीद है। बल्लभगढ़ क्षेत्र में 220 केवी के दो और 66 केवी के 17 आइसोलेटर काफी पुराने हो चुके हैं। ये उपकरण मैन्युअल तरीके से संचालित होते हैं, जिससे संचालन में समय अधिक लगता है और तकनीकी जोखिम भी बना रहता है। वहीं एक बार खराब होने पर उन्हें ठीक करने में काफी समय लग जाता है।इस दौरान लोगों को चार-चार घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। खासकर गर्मियों में लोगों का कटौती से बुरा हाल हो जाता है। ...