फरीदाबाद, मार्च 5 -- बल्लभगढ़। शहर में बुधवार को होली का पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर होली की खुशियां साझा कीं। जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शहर के ऐतिहासिक राजा नाहर सिंह महल में भी होली का रंगोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा ने स्थानीय पार्षदों, भाजपा नेताओं, व्यापारियों और शहर के गणमान्य लोगों के साथ मिलकर होली का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है। यह त्योहार समाज में आपसी दूरी को मिट...