फरीदाबाद, मार्च 9 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। शहर को साफ सुथरा बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने खुले नालों को ढकने और अग्रसेन पार्क के पास शौचालय बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। लोगों की सहूलियत के लिए सामुदायिक भवन भी बनाया जाएगा।नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक मोहना रोड, मिल्क प्लांट रोड, सिही रोड और मलेरना रोड के नालों को ढकने के लिए स्लैब लगाने का टेंडर जारी किया है। इस परियोजना पर लगभग 2 करोड़ 72 लाख रुपये खर्च होंगे। स्लैब लगाने से राहगीरों और बच्चों के गिरने का खतरा कम होगा। गंदगी और बदबू की समस्या भी घटेगी। जरूरत पड़ने पर स्लैब आसानी से हटाए जा सकते हैं, जिससे सफाई और रखरखाव में सुविधा होगी। नगर निगम अधिकारी निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को इससे काफी राहत मिलेगी।सामुदायिक भवन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.