फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। फरीदाबाद नगर निगम द्वारा गुरुवार को भारी पुलिस बल के साथ शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई आदर्श सब्जी मंडी से लेकर बस अड्डा मार्केट, तिगांव रोड और आसपास के क्षेत्रों में की गई। अभियान के दौरान नगर निगम और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।यह कार्रवाई एक बजे से लेकर करीब तीन बजे तक चली। जानकारी के अनुसार, यह अभियान जिला उपायुक्त द्वारा दिए गए आदेश के बाद चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के एसडीओ विनोद सिंह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।अभियान के दौरान निगम की जेसीबी मशीन भी मौके पर तैनात रहीं, जिनकी मदद से सड़कों और बाजारों में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे किए गए अस्थायी कब्जों...