फरीदाबाद, नवम्बर 7 -- दिवाली से पहले फरीदाबाद शहर के बल्लभगढ़ की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। धनतेरस यानी शुक्रवार को बल्लभगढ़ देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। यहां औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 397 तक पहुंच गया। वहीं उत्तर प्रदेश के गजरौला में औसत एक्यूआई 407 दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा। प्रदूषण के मामले में बल्लभगढ़ ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया। दिल्ली का औसत एक्यूआई 382 दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर के अन्य शहरों की तुलना में भी बल्लभगढ़ की स्थिति अधिक खराब रही। बल्लभगढ़वासियों का खुली हवा में सांस लेना दुर्भर हो गया है। यह भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: 'जहरीली' हवा से राहत नहीं, 22 जगहों पर AQI का स्तर चिंताजनक धनतेरस पर बल्लभगढ़ का प्रदूषण स्तर दिल्ली-एनसीआर के कई बड़े शहरों से ...