बल्लभगढ़ तहसील में जनकल्याण शिविर आयोजित
फरीदाबाद, जून 19 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बल्लभगढ़ तहसील परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बल्लभगढ़ के एसडीएम मयंक भारद्वाज ने की। शिविर का उद्देश्य आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, सेवाओं तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराना और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना रहा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया और नागरिकों को अपने-अपने विभागों की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बिजली निगम, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, शिक्षा विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन, बागवानी, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण तथा हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई एसडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.