फरीदाबाद, मई 12 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। शहर के मुख्य बाजार में बोहरा मिल के आसपास पिछले कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। हालत यह है कि करीब 12 दिनों से जहां एक ओर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट पड़ी है वहीं दूसरी ओर सीवर का गंदा पानी सड़कों पर भरकर बाजार को तालाब में तब्दील कर रहा है। बाजार की मुख्य सड़क पर सीवर का गंदा पानी और कचरा जमा है। इससे न केवल बदबू फैल रही है, बल्कि संक्रमण का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। दुकानदारों को अपनी दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है, वहीं ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है。
दुकानदारों की बढ़ी परेशानी स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले 10-12 दिनों से समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। गंदे पानी के कारण ग्राहक दुकान तक पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.