फरीदाबाद, मार्च 7 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ की बेटी गीतिका अरोड़ा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक (एयर) 22 हासिल कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शनिवार शाम बल्लभगढ़ के अग्रवाल धर्मशाला से गीतिका के सम्मान में एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गीतिका अरोड़ा बल्लभगढ़ के आदर्श नगर क्षेत्र की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बल्लभगढ़ स्थित रावल पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज से कॉमर्स विषय में स्नातक किया। आगे चलकर उन्होंने सोशल विषय में मास्टर्स भी किया। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर गी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.