फरीदाबाद, फरवरी 28 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। होली के पर्व से ठीक पहले बल्लभगढ़ की जनता कॉलोनी के करीब 1640 आवास धारकों को मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ होने से कॉलोनीवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सेक्टर-8 स्थित कार्यालय पर चंडीगढ़ से लौटने पर शनिवार को विधायक पंo मूलचंद शर्मा का पार्षद रवि भगत के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नेता और कॉलोनीवासी खुशी में जमकर झूमे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने बताया कि हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उन्होंने जनता कॉलोनी के उन लगभग 1640 आवासों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया, जिन्हें करीब 40 वर्ष पूर्व सरकार द्वारा श्रमिक एवं कमजोर आय वर्ग के परिवारों को आवंटित किया गया था। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की ओर से सद...