फरीदाबाद, मार्च 7 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ शहर की गलियों और कॉलोनियों में संचालित हो रही डेयरियों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार से निगम की टीम ने विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से चल रही डेयरियों पर चालान करना शुरू कर दिया। पहले दिन निगम टीम ने छह डेयरी संचालकों के चालान किए, जिन्हें अब अदालत में भरना होगा। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध रूप से डेयरी चलाने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बल्लभगढ़ शहर की विभिन्न कॉलोनियों और गलियों में इस समय करीब 127 डेयरियां संचालित हो रही हैं। डेयरी संचालक अक्सर खुले में गोबर डाल देते हैं और कई बार गोबर को नालियों व सीवर में बहा देते हैं। इससे नालियां और सीवर लाइनें जाम हो जाती हैं, जिसके कारण आसपास के लोगों को गंदगी, बदबू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.