फरीदाबाद, दिसम्बर 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी प्रदूषण स्तर में गिरावट आई है, लेकिन हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है। वहीं, बल्लभगढ़ और सेक्टर-11 में प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में बना हुआ है। यहां का बढ़ता प्रदूषण नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दोनों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। फरीदाबाद का ओवर ऑल एक्यूआई 211 दर्ज किया गया। जबकि रविवार को यह 218 था। वहीं, बल्लभगढ़ जिले में सबसे प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 321 रहा। सेक्टर-11 का एक्यूआई 313 दर्ज किया। स्मार्ट सिटी में दो दिनों से घना कोहरा हो रहा है। वातावरण में नमी होने की वजह से प्रदूषण के बारीक कण भारी हो रहे हैं। इससे उन्हें ऊपर जाने का मौका नहीं मिल पा रहा है। यह बारीक कण सांसों के साथ शरीर में जाकर लोगों को बीमार कर रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी हृदय और अस्थमा क...