इटावा औरैया, मई 8 -- इटावा। शहर के बल्देव चौराहे पर शुक्रवार शाम वनवे नियम का उल्लंघन कर जा रही एक कार को ट्रैफिक सिपाही ने रोक दिया। उसमें सवार किन्नर का सिपाही से विवाद हो गया। जिसके बाद किन्नर ने खूब हंगामा काटा। सिपाही ने किन्नर पर हाथापाई, मोबाइल छीनने, अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस दौरान आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के कॉकरगढ़ी निवासी निर्मल कुमार इटावा ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं। बताया कि शाम करीब सात बजे एक कार सीओ सिटी चौराहा की ओर से बल्देव चौराहे पर पहुंची। यह भी पढ़ें- मनमाना नेग न मिलने पर किन्नर कर रहे अभद्रता वहां से तहसील की ओर जाने वाला मार्ग वनवे होने के कारण उन्होंने कार चालक को रोक लिया। चालक ने कार को जबरन वनवे रोड की ओर बढ़...