बल्देव इंका के छह बच्चों का मुख्यमंत्री खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन
काशीपुर, सितम्बर 21 -- जसपुर। बलदेव सिंह इंटर कॉलेज के छह छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन हुआ है। विद्यार्थियों के चयन पर स्कूल प्रबंधन ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। प्रधानाचार्य एमएस भंडारी ने बताया कि दीक्षांत, हितेश चौहान, आदित्य सिंह, श्री चौहान, दीपशिखा और जश्नदीप सिंह का योजना के लिए चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने चयनित होकर स्कूल और जसपुर का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक मुकेश सिंह और प्रधानाचार्य एमएस भंडारी ने चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया। यहां अमित दत्त, अ. करीम, मनोज, निपेंद्र सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.