बल्दीराय सीएचसी को मिली 25 केवीए के जेनरेटर की सौगात
सुल्तानपुर, जून 14 -- बल्दीराय, संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बल्दीराय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी निधि से 10 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराए गए 25 केवीए क्षमता के जेनरेटर का उद्घाटन किया।जेनरेटर की स्थापना से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सकेंगी। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.