बल्दियाखान के समीप जंगल में लगी भीषण आग
नैनीताल, मई 24 -- नैनीताल। मनोरा रेंज के बल्दियाखान क्षेत्र के जंगल फिर आग की भेंट चढ़ गए। रविवार को सुबह से लगी भीषण आग के चलते जंगल से धुंए का गुबार क्षेत्र में फैल गया। रविवार सुबह बल्दियाखान के समीप किसी अराजक तत्व ने जंगल में आग लगा दी। क्षेत्र में धुंआ फैल गया इसके बाद लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसडीओ ममता चंद ने बताया कि टीम मौके पर मौजूद है, आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जजुला गांव से सटे जंगलों में लगी आग दो दिन बाद बुझी यह भी पढ़ें- मारूती शोरूम के पास का जंगल जला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.