नैनीताल, मई 25 -- नैनीताल, संवाददाता। मनोरा रेंज के बल्दियाखान के जंगलों में लगी आग ने रविवार देर रात विकराल रूप ले लिया। सुबह शुरू हुई आग तेज हवाओं के चलते तेजी से फैलती गई और देर रात तक जंगल के कई हिस्सों में धधकती रही। आग के कारण पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया, जबकि वन संपदा को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार बल्दियाखान क्षेत्र के समीप किसी अराजक तत्व की ओर से जंगल में आग लगाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- बल्दियाखान के जंगल में देर रात भड़की भीषण आग, वन संपदा को भारी नुकसान की आशंका आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों की सू...