बल्दियाखान के जंगल में देर रात भड़की भीषण आग, वन संपदा को भारी नुकसान की आशंका
नैनीताल, मई 25 -- नैनीताल। नैनीताल डिवीजन की मनोरा रेंज अंतर्गत बल्दियाखान क्षेत्र के जंगलों में लगी आग ने देर रात विकराल रूप धारण कर लिया। रविवार सुबह शुरू हुई आग देर रात तक धधकती रही, जिससे पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। आग की चपेट में आने से वन संपदा को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बल्दियाखान क्षेत्र के समीप किसी अराजक तत्व द्वारा जंगल में आग लगाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- बल्दियाखान के जंगल में देर रात भड़की भीषण आग, वन संपदा को भारी नुकसान की आशंका स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.