नई दिल्ली, जून 29 -- छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की संभावनाओं को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक मंडल ने महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में खोज कार्य के अगले चरण को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में आयोजित बोर्ड बैठक में परियोजना के तहत बड़े व्यास (लार्ज-डायमीटर) की ड्रिलिंग शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह प्रक्रिया हीरा युक्त किम्बरलाइट पाइप के वैज्ञानिक मूल्यांकन और संभावित व्यावसायिक खनन की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बोर्ड ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रॉस्पेक्टिंग लाइसेंस के तहत सभी तकनीकी गतिविधियां निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं। ड्रिलिंग के परिणामों के आधार पर विस्तृत व्यवहार्यता रिपोर्ट (फिजिबिलिटी रिपोर्ट) तैयार की जा...