नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- मारुति सुजुकी के नेक्सा पोर्टफोलियो की लास्ट अपडेट होने वाली कार बलेनो है। कंपनी ने हाल ही में इस प्रीमियम हैचबैक का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। इसमें पेट्रोल और CNG का ऑप्शन भी मिलता है। हालांकि, पहले इसके CNG में सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता था। ऐसे में अब कंपनी ने इसमें ऑटोमैटिक (AMT) ट्रांसमिशन भी जोड़ दिया है। अब ग्राहक बलेनो डेल्टा वैरिएंट को CNG AMT में खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.32 लाख रुपए रखी है। कंपनी का दावा है कि ये 1 किलो CNG में 34.47 Km का दमदार माइलेज भी देगी। बता दें कि ये नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। यह भी पढ़ें- मारुति स्विफ्ट CNG ऑटोमैटिक गियर के साथ लॉन्च, 35Km से ज्यादा का माइलेज मारुति बलेनो CNG AMT के स्पेसिफिकेशंस की ...