नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- टोयोटा ने अपनी कारों के लिए अप्रैल में मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपने पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल कार ग्लैंजा पर 39,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। इस कार के पेट्रोल वैरिएंट पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें CNG और AMT ट्रिम शामिल नहीं हैं। इसके साथ, 15,000 रुपए के एक्सचेंज बेनिफिट और 4,000 रुपए की कॉर्पोरेट/रूरल बेनिफिट भी मिलेंगे। जो ग्राहक कार का व्हाइट और सिल्वर कलर चुनते हैं उन्हें 10,000 की कीमत वाली LE एक्सेसरी किट भी दी जाएगी। हालांकि, सबसे बड़ा फायदा 30,000 रुपए का 'लॉयल्टी' या एक्सचेंज से जुड़ा है। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम 6,39,300 रुपए है। भारत में इसका सीधा मुकाबला मारुति बलेनो, टाटा अल्ट्रोज और हुंडई i20 से होता है। यह भी पढ़ें- ई-विटारा का ANCAP ...