इस्लामाबाद, अप्रैल 14 -- पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अकसर हमले करने वाले विद्रोही संगठन ने अब नौसेना बना लेने का भी ऐलान कर दिया है। सोमवार को बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि उसने अपनी नेवी बना ली है। इसके अलावा कुछ वीडियो भी उसकी ओर से शेयर किए गए हैं। इन वीडियोज में उसने ग्वादर के एक इलाके में अपना पहला मैरिटाइम ऑपरेशन चलाने का दावा किया है। द बलूचिस्तान पोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट में यह बात कही गई है। विद्रोही संगठन का कहना है कि इस नेवी का नाम 'हम्माल मैरिटाइम डिफेंस फोर्स' है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का कहना है कि हमारी यह नौसेना बलूचिस्तान की राष्ट्रीय नेवी होगा। हमारा मकसद यह है कि बलूचों के हितों की रक्षा की जाए और समुद्री क्षेत्र में दुश्मन की गतिविधियों को रोका जाए। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलोच ने कहा कि...