नई दिल्ली, फरवरी 16 -- पाकिस्तानी सरकार के दोहरे रवैये और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के खिलाफ अलगाववादी संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने शहबाज शरीफ की सरकार को सात दिन का अल्टिमेटम दिया है। बीएलए ने दावा किया है पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के कम से कम सात जवान उनके कब्जे में हैं। अगर एक सप्ताह के अंदर इनकों लेकर बातचीत नहीं की गई और बलोच नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो कैद किए गए जवानो को मार दिया जाएगा। बीएलए के मीडिया विंग हक्काल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अब सरकार के पास केवल छह दिनों का समय बचा है। हक्काल ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें दावा किया गया है कि सरकार की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। बीएलए का कहा है कि ऑपरेशन हेरोफ के दूसरे चरण के तहत इन जवानों को पकड़ा गया है। ये सभी पाकिस्तान के जवान हैं और अलग...