नई दिल्ली, फरवरी 2 -- पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में इन दिनों तबाही मची हुई है। प्रांत बलूचों के खून से लाल हो गया है, जहां बीते दिनों सिलसिलेवार ढंग से हुए फिदायीन हमलों में कई बलूच विद्रोहियों ने खुद को उड़ा लिया, और इन हमलों में करीब 31 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने बलूच विद्रोहियों पर कहर बरपाया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि डेढ़ सौ से अधिक विद्रोहियों को पाकिस्तानी सैनिकों ने मौत के घाट उतार दिया है। इससे पहले शनिवार को बलूचों ने फिदायीन हमलों से पूरे पाकिस्तान को दहला दिया था। इन हमलों को अमेरिका और चीन के लिए भी बड़ी चेतावनी माना जाना जा रहा है। पाकिस्तान के इस क्षेत्र में अमेरिका और चीन दोनों के अपने-अपने हित हैं। विकास से कोसों दूर बलूचिस्तान में प्राकृतिक गैस और दुर्लभ खनिजों का विशाल भंडार है, जो प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.