इस्लामाबाद, फरवरी 6 -- पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ 1.3 अरब डॉलर में एक डील कर ली है। इसके तहत वह अमेरिका को बलूचिस्तान प्रांत में सोना और कॉपर निकालने की अनुमति देगा। इस तरह पाकिस्तान के संवेदनशील इलाके बलूचिस्तान की धरती में मौजूद खजाने पर एक तरह से अमेरिका का कब्जा हो जाएगा। पहले ही बलूचिस्तान में चीन की मौजूदगी और उसकी ओर से चल रही परियोजनाओं का विरोध होता रहा है। ऐसी स्थिति में अब यहां अमेरिका की एंट्री से हालात और बिगड़ सकते हैं। पाकिस्तान ने जिस प्रोजेक्ट के लिए अमेरिका से डील की है, उसे रेको डिक परियोजना कहा जा रहा है। यह पाकिस्तान और ईरान की सीमा पर स्थित है। कुल 7 अरब डॉलर की इस परियोजना के तहत 2028 के अंत तक अमेरिका की ओर से सोना निकालने की शुरुआत हो सकती है। इस प्रोजेक्ट को कनाडा की कंपनी बैरिक माइनिंग की ओर से तैयार किया जा रह...