बलूचिस्तान में BLA का खूनी खेल, अगवा किए गए 6 मजदूरों की हत्या; चीनी प्रोजेक्ट्स का क्या होगा?
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- बलूचिस्तान में आतंकवादी हिंसा एक बार फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। तुर्बत के पास केच जिले में अगवा किए गए छह निर्दोष मजदूरों के शव बरामद होने के साथ ही क्षेत्र में आतंक का एक नया अध्याय खुल गया है। सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से इस कायराना हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BL) पर डाली है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, यह खूनी खेल 27 जुलाई को केच जिले के क्लाटुक इलाके में शुरू हुआ। हथियारबंद आतंकवादियों के एक समूह ने विकास कार्यों में लगे मजदूरों के एक काफिले को रास्ते में रोक लिया। उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा के स्वाबी जिले के रहने वाले जावेद नाम के एक मजदूर को मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने छह अन्य मजदूरों को जबरन अगवा कर लिया और अज्ञात स्थान की ओर ले गए। कई दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.