नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मानवाधिकारों की स्थिति को लेकर एक नई रिपोर्ट में गंभीर चिंता जताई है। बलूचिस्तान की मानवाधिकार परिषद (एचआरसीबी) ने सितंबर 2026 की अपनी मासिक रिपोर्ट में बताया कि इस दौरान पूरे प्रांत में जबरन 54 लोग लापता हुए, जबकि 66 लोगों की हत्या हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, लापता किए गए लोगों में 51 पुरुष, तीन महिलाएं, सात साल की एक बच्ची, नौ किशोर शामिल थे। लोगों को लापता करने की सबसे ज्यादा घटनाएं घरों पर छापेमारी के दौरान हुईं। ऐसे 32 मामले सामने आए। इसके अलावा, 20 मामले हिरासत में लिए जाने से जुड़े थे, जबकि दो मामले चेकपोस्ट पर सामने आए। रिपोर्ट में फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) को 30 मामलों में कथित तौर पर जिम्मेदार बताया गया। इसके बाद खुफिया एजेंसियों पर 15 मामलों, आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) पर ...