नई दिल्ली, फरवरी 6 -- पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से कई सालों से पाक सरकार के दमन के खिलाफ आवाज उठती रही है। बलोच नेता मीर यार बलूच बीते कुछ समय से इसकी अगुवाई कर रहे हैं। अब हाल ही में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सहित अन्य वैश्विक हितधारकों से बलूचिस्तान जाकर वहां की स्थिति देखने की अपील की है। मीर ने दावा किया है कि दशकों से पाकिस्तान की सरकार यहां के लोगों का शोषण कर रही है और बलूचिस्तान पाक सरकार की काली का जीता जागता गवाह है। उन्होंने यहां आने वालों अधिकारियों को सुरक्षा का भी भरोसा दिया है। मीर बलूच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अपना दर्द साझा किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, मानवाधिकार संगठनों, OIC, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, वैश्विक मीडिया और को बलूचिस्तान आने का न्योता दिया ताकि वे जमीनी हकीकत देख सकें। ...