नई दिल्ली, जुलाई 16 -- पाकिस्तान के सबसे बड़े और अशांत प्रांत बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजाद होने और एक नए राष्ट्र के रूप में खुद को स्थापित करने का ऐलान किया है।बलूचों द्वारा एक नए देश के ऐलान ने पाकिस्तान के लिए नई मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। खुद को बलूचों का प्रतिनिधि बताने वाले मीर यार बलूच ने एक दिन पहले, बुधवार (15 जुलाई) को अपने सोशल मीडिया X के हैंडल से ऐलान किया कि पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत बलूचिस्तान ने खुद को अलग करते हुए आज़ादी का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान' के अस्तित्व में आने का दावा किया गया है। आज़ादी की घोषणा पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान की लंबी लड़ाई की नवीनतम घटना है। X पर किए गए पोस्ट में दावा गया है कि "रिपब्लिक ऑफ़ बलूचिस्तान की रक्षा और सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के 85 फीसदी इलाको...