रायबरेली, अप्रैल 12 -- सतांव, संवाददाता। क्षेत्र के कृष्णपुर ताला गांव में रविवार को आरम्भ हुई श्री राधेकृष्ण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच उन्नाव की बलुवा खेरा टीम ने जीता जबकि दूसरे मैच में शिवलहा ने शहरी कौड़ी टीम को हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सतांव प्रधान संघ की अध्यक्ष अमिता बाजपेई के पति वरिष्ठ समाजसेवी राजेश बाजपेई ने मैदान पर लगा फीता काटकर किया। पहले मैच में भवानीखेरा ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करके नौ विकेट पर 66 रन बनाये। जिसमें नितेश ने 18 और अभिषेक ने 15 रन का योगदान दिया। जीत के लिए निर्धारित 67 रन बनाने उतरी बलुवा खेड़ा टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बलुवा खेरा की जीत में अमित और विक्की ने 16-16 व राहुल ने 13 रन का योगदान किया।शिवलहा व शहरी कौड़ी की टीमों के बीच खेले गये प्रतियोगिता के दूसरे मैच में टॉस जीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.