पिथौरागढ़, मार्च 26 -- पिथौरागढ़। बलुवाकोट पुलिस ने एनएसएस कैम्प बलुवाकोट में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस शिविर में पहुंची। इस दौरान पुलिस ने छात्र-छात्राओं व स्थानीय लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस ने आमजन से यात्रा करते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का उपयोग करने को कहा। साथ ही पुलिस ने आमजन को नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध से बचाव, दहेज उत्पीड़न, भ्रूण हत्या, मानव तस्करी व महिला अपराधों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही पुलिस ने किसी भी प्रकार की घटना होने पर उसकी जानकारी पुलिस को देने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.