गोपालगंज, फरवरी 26 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। अवैध रूप से बलुई मिट्टी के खनन के मामले में खान निरीक्षक ने नगर थाने में दो ट्रैक्टर मालिकों व चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। खान निरीक्षक सौरभ अभिषेक ने बताया कि 24 फरवरी को खनिज विकास पदाधिकारी के निर्देश पर तथा गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के कुकुरभुका-हजियापुर रोड में दो बलुई मिट्टी लदे ट्रैक्टरों को रोककर चालकों से खनन से संबंधित दस्तावेजों की मांग की गई, लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।इससे यह स्पष्ट हुआ कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अवैध खनन कर बलुई मिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि वे जागीरी टोला स्थित गंडक नदी क्षेत्र से बलुई मिट्टी का खनन कर बाजार की ओर ले जा रहे थे। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर ...