बलुआ समय माता मंदिर पर बनेगा अंडरपास
बस्ती, जून 6 -- बस्ती। जिले के गोविंदनगर व टिनीच स्टेशन के बीच बलुआ समय माता मंदिर पर आवागमन के लिए रेल प्रशासन ने अंडरपास निर्माण को स्वीकृति दे दी है। यह अंडरपास का निर्माण शिवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित रेलवे किमी संख्या 581/01-02 के मध्य श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए अंडरपास निर्माण कराया जाएगा। सांसद रामप्रसाद चौधरी के पहल पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इस कार्य को स्वीकृति प्रदान की है।सांसद रामप्रसाद चौधरी ने बीते 17 मई को मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ को पत्र भेजकर शिवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित बलुआ समय माता मंदिर क्षेत्र में अंडरपास निर्माण की मांग की थी। उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि यह क्षेत्र एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां पर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर तक पहुंचने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.