चंदौली, जनवरी 22 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाने पर तैनात एक सिपाही को गुरुवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सिपाही पर अवैध बालू खनन में लगे ट्रैक्टरों से वसूली के आरोप है। सीओ सकलडीहा की जांच के बाद कारवाई की गई है। बलुआ थाने पर तैनात सिपाही दीपचंद गिरी की शिकायत एसपी को मिली थी कि अवैध बालू खनन के रहे ट्रैक्टर चालकों से सिपाही वसूली करता है। शिकायत पर एसपी के निर्देश पर एडिशनल एसपी अनन्त चंद्रशेखर की निगरानी में सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी मामले की जांच कर रही थी। जांच में दोषी पाए जाने पर गुरुवार को पुलिस लाइन भेज दिया गया। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि सिपाही को पुलिस लाइन बुला लिया गया है। चूंकि एसपी आदित्य लांग्हे अवकाश पर है। ऐसे में आगे की कारवाई उनके आने पर की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.