सीवान, दिसम्बर 3 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब एक लाख रुपये की संपत्ति की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित बलुआ गांव निवासी अवधेश पाठक को घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब गृहस्वामी अपने रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौटे। जहां पहुंचने पर ताला टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित अवधेश पाठक परिवार के साथ पंजाब के डेराबसी में रहकर नौकरी करते हैं। लंबे समय से घर बंद रहने का फायदा उठाकर चोरों ने आभूषण, कीमती कपड़े, आवश्यक कागजात, बर्तन और अन्य सामान चोरी कर लिया। परिजनों ने लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति के चोरी होने का दावा किया है। शोर-गुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पाकर थानाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.