खगडि़या, मई 3 -- खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के बलुआही बस स्टैंड के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परमानंदपुर के रहने वाले कमल कुमार के रूप में की गई है। वहीं परिजनों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को ठोकर मार दिया, जिससे कमल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...