भागलपुर, अप्रैल 8 -- महिषी से प्रदीप कुमार चौधरी की रिपोर्ट महिषी। स्थापना दिवस पर सहरसा आने के क्रम में बुधवार को बलुआहा कोसी पुल पर भाजपाइयों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत किया। पुल से उतरते ही बलुआहा बांध चौक पर प्रदेश अध्यक्ष अपने वाहन से उतरे, जहां पार्टी जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, महापौर बैन प्रिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, अरविंद सिंह, रितेश रंजन, मिहिर झा, कुमार गौरव, राजीव रंजन साह, श्रीकृष्ण झा, किशोर कुमार, भगवान झा, घूरन ठाकुर, लक्ष्मीकांत झा, दिनकर मिश्र, संजीव कुमर सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने पाग, चादर व फूल माला पहनाकर कोसी के पवित्र भूमि पर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बारी बारी से कतार बद्ध खड़े सभी कार्यकर्त्ताओं से परिचय किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...