कौशाम्बी, मार्च 14 -- चरवा थाने के बलीपुर टाटा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती आभूषण पार कर दिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव निवासी गुड्डी देवी पत्नी चंदूल ने बताया कि वह रात में घर के बगल वाले कमरे में सो रही थी। सुबह करीब पांच बजे जब वह दवा लेने के लिए दूसरे कमरे में गई तो बक्से का ताला टूटा मिला। अंदर रखा करीब 35 हजार रुपया नकद, चांदी के आभूषण, जंजीर व चैनपट्टी समेत अन्य सामान गायब था। वहीं इसी गांव की मालती देवी पत्नी हरिओम के घर भी चोरों ने धावा बोल दिया। मालती देवी ने बताया कि उनके परिवार के लोग रिश्तेदारी में निमंत्रण पर गए थे और वह बच्चों के साथ घर में अकेली थी। रात करीब एक बजे खटपट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.