मधुबनी, अप्रैल 18 -- राम शरण साह मधुबनी। बाबूबरही प्रखंड के बलिराजगढ़ में चल रहे उत्खनन कार्य का डीएम आनंद शर्मा ने समीक्षा किया। उन्होंने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से बलिराजगढ़ मैदान में चल रहे उत्खनन कार्य की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। अफसरों को कई निर्देश भी दिये। जिला प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि 175 एकड़ क्षेत्र में फैला बलिराजगढ़ बिहार का सबसे बड़ा पुरातात्विक स्थल है। उत्खनन से कई इतिहास से पर्दा उठने की संभावना है। बाबूबरही प्रखंड के भुपट्टी और पचरुखी पंचायत की सीमा में फैला यह विशाल पुरातात्विक स्थल कई अनसुलझे प्रश्नों को सुलझाने में मददगार साबित होगा। यह भी पढ़ें- जनपद की धरोहरों का हो रहा तेजी से विकास, बन रहे हैं पर्यटन के केंद्र यह भी पढ़ें- पुरानी पांडुलिपियां हमारी सांस्कृतिक पहचान: डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.