बलिराजगढ़ की खुदाई में निकली पुरातात्विक संपदा हुई चोरी
मधुबनी, मई 9 -- दीपेंद्र दीपम बाबूबरही। महज दो चौकीदारों के भरोसे खुले में रखी गई ऐतिहासिक बलिराजगढ़ परिसर की खुदाई में निकली पुरातात्विक संपदा चोरी हो गई। घटना शनिवार को सामने आई है। चौकीदार भी केवल दिन को ही ड्यूटी पर तैनात रहते थे। रात को पुरातात्विक संपदा खुले में पड़ी रहती थी। सूचना मिलते ही शनिवार को एसपी योगेंद्र कुमार, सदर एसडीएम चंदन कुमार झा, बीडीओ संजय कुमार दास, सीओ लीलावती कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थल का जायजा लिया। शोधकर्ताओं ने बताया कि खुदाई में निकली ईंटें और गेंदनुमा पत्थर की चोरी हुई है। दो दिनों से देखा जा रहा था कि खुदाई में मिले ईंट को उलट-पुलट कर दिया रहा है। साथ ही ट्रेंच के गड्ढों में मिट्टी भरने की बात भी सामने आ रही थी।
खुदाई में पुरातात्विक संपदा की चोरी जिले के ऐतिहासिक बलिराजगढ़ परिसर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.