मधुबनी, अप्रैल 8 -- बाबूबरही (मधुबनी), निज संवाददाता। मधुबनी के बाबूबरही प्रखंड स्थित ऐतिहासिक पुरास्थल बलिराजगढ़ में 2500 साल पुरानी सभ्यता के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा यहां किए जा रहे उत्खनन में शुंग-कुषाण काल से जुड़े पुरावशेष सामने आए हैं। ईंटों से बनी विशाल दीवारें और किले के अवशेष मिले हैं। इससे प्राचीन काल में विकसित नगरीय सभ्यता के संकेत प्राप्त हुए हैं। इस पुरा संपदा से मिथिला के गौरवशाली इतिहास को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। एएसआई पटना सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. हरि ओम शरण के नेतृत्व में विशेषज्ञ दल दो स्थानों पर आठ फीट चौड़ाई और दस फीट लंबाई के दो गड्ढों में करीब ढाई से तीन फीट गहराई तक खुदाई कर रहा है। किले के उत्तरी भाग में हुई खुदाई में मिट्टी के बर्तन, मनके तथा ईंटों की संरचनाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.