मधुबनी, फरवरी 27 -- बाबूबरही (मधुबनी), निज संवाददाता। मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड की पचरुखी पंचायत स्थित ऐतिहासिक 'बलिराजगढ़' के गौरवशाली इतिहास को दुनिया के सामने लाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 26 फरवरी को इस प्राचीन गढ़ के अवशेषों की खुदाई के लिए आधिकारिक मंजूरी दे दी है। स्थानीय स्तर पर 'राजा बलि का गढ़' के नाम से विख्यात यह स्थल मिथिला की प्राचीन सभ्यता का केंद्र माना जाता है। सांसद संजय झा और रामप्रीत मंडल की पहल लाई रंग : इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद और परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव और एएसआई के महानिदेशक के साथ लगातार संवाद कर रहे...